Followers

Thursday 27 February 2020

बादलों ने ली अंगड़ाई

बादलों ने ली अंगड़ाई
खिलखिलाई दामिनी भी।
स्वागत में फिर बजे नगाड़े
कसमसाई यामिनी भी।

सागर हृदय प्रभंजन भारी
लहरें तीव्र गति दौड़ती
चंद्र मिलन को आतुर सी वो
तटों के बंधन तोड़ती
रेत कूल पर सोई-सोई
झिलमिलाई चाँदनी भी।।
बादलों ने ली अंगड़ाई
खिलखिलाई दामिनी भी।

प्राची मुख पर लाली छाई
उषा घूंघट पट खोलती।
मीठी मधुर पावन ऋचाएं
जैसे दिशाएं बोलती।
पाखी चिरिप-चिरिप स्वर बोले
थरथराई कामिनी भी ।।
बादलों ने ली अंगड़ाई
खिलखिलाई दामिनी भी।

बागों में बोली कोयलिया
मीश्री सरस रस घोलती
सुन मिलिंद गुंजार रसीली
किसलय लचीली डोलती
चंद्रमल्लिका खिली-खिली सी
मुस्कुराई कुमुदिनी भी।।
बादलों ने ली अंगड़ाई
खिलखिलाई दामिनी भी।

कुसुम कोठारी।

5 comments:

  1. वाह अद्भुत हमेशा की तरह ही आपकी कलम से निकली मनभावन रचना बहुत ही अच्छा आपने लिखा है

    ReplyDelete
  2. जी नमस्ते,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा रविवार(०१ -0३-२०२०) को 'अधूरे सपनों की कसक' (चर्चाअंक -३६२७) पर भी होगी
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का
    महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    आप भी सादर आमंत्रित है
    **
    अनीता सैनी

    ReplyDelete
  3. पाखी चिरिप-चिरिप स्वर बोले
    थरथराई कामिनी भी ।।
    बादलों ने ली अंगड़ाई
    खिलखिलाई दामिनी भी।

    बहुत ही सुंदर वर्षा गीत ,लाज़बाब सृजन हमेशा की तरह , कुसुम जी आपने तो अनजाने ही हम माँ -बेटी के नाम को अपनी कविता में पिरो लिया
    हाँ,मेरी बेटी का नाम दामिनी हैं। सादर नमस्कार आपको

    ReplyDelete
  4. वाह!!!
    बहुत ही लाजवाब सृजन कुसुम जी
    अद्भुत बिम्ब विधान एवं सुन्दर लयबद्ध नवगीत।

    ReplyDelete
  5. Your Affiliate Money Making Machine is waiting -

    Plus, getting it running is as simple as 1, 2, 3!

    This is how it all works...

    STEP 1. Choose affiliate products the system will push
    STEP 2. Add some PUSH BUTTON traffic (it ONLY takes 2 minutes)
    STEP 3. See how the affiliate system grow your list and upsell your affiliate products on it's own!

    Do you want to start making profits???

    Click here to check it out

    ReplyDelete