Followers

Monday 25 January 2021

हमारे वीर


 गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ।

कुछ मुक्तक वीरों को समर्पित।🙏


1 हुतात्मा

हुतात्मा वे अमर होंगी  दिये है प्राण सीमा पर ।

करें वंदन मचा क्रंदन भरा हर ओर जय का स्वर ।

बहाकर रक्त निज तन का बचाते देश का गौरव।

निछावर कर चले सब कुछ वतन पर वार कर निज सर।।


2 हमारे वीर

उठा कर हाथ में मिट्टी,सदा सर पर लगाते हैं।

हमारे वीर सीमा पर विजय की लौ जगाते हैं।

रखे सर हाथ में चलते, निछावर जान करते जो।

कदर करते सदा उनकी सदा सर भी नवाते हैं।।


3 हमारे प्रहरी

लिखेंगें लेख उनके हम कहानी शोर्य की कहते।

करें क्या बात उनकी हम गहन वो वार भी सहते।

सुरक्षा देश की करने समर्पण भाव अर्पित कर।

हमारे वीर सीमा पर डटे तत्पर

सदा रहते।।


कुसुम कोठारी'प्रज्ञा'

18 comments:

  1. आपको भी गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं🇮🇳

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक शुभकामनाएं।
      सादर आभार।

      Delete
  2. बहुत बढ़िया।
    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी आपको भी गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
      सादर आभार।

      Delete
  3. देशप्रेम के सुन्दर मुक्तक वीर सैनिकों के सम्मान में शोभा बढ़ा रहे हैं. गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें..जिज्ञासा सिंह..

    ReplyDelete
    Replies
    1. आपको भी जिज्ञासा जी गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।
      रचना पर आपका भरपूर सरनेम मिला मन विभोर हो गया ।
      सस्नेह आभार।

      Delete
  4. बहुत सुन्दर।
    72वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी आदरणीय आपको भी गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।
      सादर आभार आपका आशीर्वाद मिला।
      सादर।

      Delete
  5. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं ‌कुसुम जी

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी आपको भी गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।
      सादर।

      Delete
  6. बहुत बहुत आभार आपका।
    सादर।
    गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।

    ReplyDelete
  7. आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा आज बुधवार (27-01-2021) को  "गणतंत्रपर्व का हर्ष और विषाद" (चर्चा अंक-3959)   पर भी होगी। 
    -- 
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है। 
    -- 
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।  
    सादर...! 
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' 
    --

    ReplyDelete
  8. सलाम है, माँ के सपूतों को

    ReplyDelete
  9. सभी मुक्तक हृदय को छूने वाले हैं। आपको बधाई और शुभकामनाएँ।

    ReplyDelete
  10. माँ भारती के सपूतों का गुणगान करती सुन्दर रचना, जय हिन्द!

    ReplyDelete
  11. हमारे जवानों की रक्षा करें भगवान
    हथेली पर लेकर चलते हैं अपनी जान

    जय हिन्द .

    ReplyDelete
  12. बहुत ही सुंदर सृजन हृदयस्पर्शी आदरणीय दी।
    सादर

    ReplyDelete