Followers

Thursday 1 August 2019

रश्मियों की कलम

.                            रश्मियों की कलम से
                            एक नव प्रभात रच दूं,
                         खोल कर अंतर झरोखा
                      सूरज को स्वाधीन कर दूं ।

रजनी की निरवता में
मधुर स्वर मुखर कर दूं ,
सुधा चांदनी की कलम से
उद्धाम अंधकार हर दूं।

                      श्वास-श्वास पावन ऋचाएं
                           हर कलम संगीत भर दूं,
                          मन वीणा मधुर बज मेरी
                       विश्व को सरगम मैं कर दूं।

कर सरस काव्य सृजन
हे व्याकुल मन मेरे रसी तूं,
मन के कोमल भाव उकेरूं
कलम से बस कविता रच दूं।

          कुसुम कोठारी।

11 comments:

  1. जी नमस्ते,

    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शनिवार (02-08-2019) को "हरेला का त्यौहार" (चर्चा अंक- 3416) पर भी होगी।


    --

    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।

    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    आप भी सादर आमंत्रित है

    ….

    अनीता सैनी

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत सा सरनेम आभार आपका।
      चर्चा अंक में मेरी रचना को देखना मेरे लिए सुखद अनुभव।

      Delete
  2. कलम और कलमकार की जादूगरी से शब्द शब्द मुखरित हो अपना आलोक बिखेर रहा है ।अति उत्तम सृजनात्मकता कुसुम जी ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. प्रिय मीना जी सस्नेह आभार आपका।
      आपकी स्नेहिल प्रतिक्रिया सदा मेरा उत्साह बढ़ाती है और बांधे रखती है ।
      सच अंतर हृदय से आभार।

      Delete
  3. बेहद खूबसूरत रचना सखी

    ReplyDelete
    Replies
    1. This comment has been removed by the author.

      Delete
    2. आपके अतुल्य स्नेह के लिए आभार सखी ।
      सस्नेह।

      Delete
  4. इतनी सुदर कव‍िता ... वाह कुसुम जी मन कर रहा है एक नव प्रभात रच दूं

    ReplyDelete
  5. कलम का कमाल ... भोर की रश्मि या रजनी का प्रभाव कलम के साथ कुछ भी करवा ले जाता है ... बहुत ही लाजवाब ...

    ReplyDelete
  6. श्वास-श्वास पावन ऋचाएं
    हर कलम संगीत भर दूं,
    मन वीणा मधुर बज मेरी
    विश्व को सरगम मैं कर दूं।
    कमाल की रचना प्रिय कुसुम बहन लोककल्याण के अप्रितम भावों से भरी मनमोहक रचना के लिए हार्दिक शुभकामनायें | सस्नेह --

    ReplyDelete
  7. सूरज को स्वाधीन कर दूं ।
    कलम से बस कविता रच दूं।


    khoobsurat....

    bahut hi achii kavitaa

    aabhar achhaa lekhan hume pdhaane ke liye

    ReplyDelete