Followers

Wednesday 7 March 2018

अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजे ।


अगले जनम  मोहे बिटिया ही कीजे
प्रभु मुझ मे ज्वाला भर दीजे
अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजे
बस  ऐसी  शक्ति  प्रभु  दीजे
अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजे
आंख उठे जो ले बेशर्मी
उन आंखों से ज्योति छीन लूं
बन अम्बे दानव मन का
शोणित  नाश करू कंसो का
अबला, निर्बल,  निस्सहाय नारी का
संबल बनु दम हो जब  तक
चीर हीन का बनु मे आंचल
आततायीयों की संहारक
काली दुर्गा  शक्ति रूपेण बन
हनन करू सारे जग के खल जन
विनती ऐसी सुन प्रभु सुन लीजे
अगले जनम  मोहे बिटिया  ही कीजे।।

3 comments:

  1. बेहद शानदार प्रस्तुति

    ReplyDelete
  2. अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजे।।
    आज समाज में विवाह योग्य लड़को की संख्या 175
    और लड़कियाँ मात्र 100
    आज का सच
    सादर

    ReplyDelete