Followers

Thursday 21 September 2023

अद्भुत प्रकृति


 गीतिका:

अद्भुत प्रकृति 

आसमान अब झुका धरा भरी उमंग से।

लो उठी अहा लहर मचल रही  तरंग से।।


शुचि रजत बिछा हुआ यहाँ वहाँ सभी दिशा।

चाँदनी लगे टहल-टहल रही  समंग से।।


वो किरण लुभा रही चढ़ी गुबंद पर वहाँ।

दौड़ती समीर है सवार हो पमंग से।।


रूप है अनूप चारु रम्य है निसर्ग भी ।

दृश्य ज्यों अतुल दिखा रही नटी तमंग से।।


जब त्रिविधि हवा चले इलय मचल-मचल उठे।

और कुछ विशाल वृक्ष झूमते मतंग से।


वो तुषार यूँ 'कुसुम' पिघल-पिघल चले वहाँ।

स्रोत बन सुरम्य अब उतर रहे उतंग से।।


इलय/गतिहीन


कुसुम कोठारी 'प्रज्ञा'

16 comments:

  1. Replies
    1. हृदय से आभार आपका आदरणीय।

      Delete
  2. अति.मनमोहक रचना दी शब्द शिल्प का तो जवाब नहीं। बेहतरीन अभिव्यक्ति।
    सादर प्रणाम दी।
    सस्नेह।
    ----
    जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना शुक्रवार २२ सितंबर २०२३ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    ReplyDelete
    Replies
    1. हृदय से आभार आपका श्वेता।
      पाँच लिंकों पर आना सदा सुखद अहसास है।
      सादर सस्नेह।

      Delete
  3. Replies
    1. हृदय से आभार आपका पम्मी जी आपको देख मन प्रफुल्लित हुआ।

      Delete
  4. खूबसूरत रचना

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी बहुत बहुत आभार आपका।
      सृजन सार्थक हुआ।

      Delete
  5. Replies
    1. जी सस्नेह आभार आपका मधुलिका जी ब्लॉग पर सदैव स्वागत है आपका।
      सस्नेह।

      Delete
  6. अत्यंत हृदयस्पर्शी रचना

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी हृदय से आभार आपका।
      सादर।

      Delete
  7. सुन्दर शब्दचयन व कलात्मकता से परिपूर्ण

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी हृदय से आभार आपका सृजन सार्थक हुआ।
      सादर।

      Delete
  8. संस्कृत निष्ठ शब्दों का सौंदर्य देखने ही बनता है, सुंदर सृजन!

    ReplyDelete
  9. हृदय से आभार आपका अनिता जी, सृजन को ऊर्जा प्रदान करती सुंदर प्रतिक्रिया।
    सस्नेह ‌

    ReplyDelete