Saturday, 6 June 2026

माँ भारती


 माँ भारती के सम्मान में


अब ले तिरंगा हाथ में चल मान से।

भू सज रही अब केसरी परिधान से।


जयकार की गूंजे सुहानी आ रही।

ऊँचा रखेगें भाल भी सम्मान से।।


गाथा कहें माँ भारती की हम सदा।

हर ओर गौरव गान हो अभिमान से।।


रख स्वावलंबी आज अपना ध्येय भी।

पूरा न हो कोई प्रयोजन दान से।।


करते रहे हम शोध हर दिन ही नवल।

ये विश्व सारा मुग्ध हो पहचान से।


हों विश्व गुरु हम ये प्रतिष्ठित भाव हो ।

होगा सफल विज्ञान अपने ज्ञान से।।


कुसुम कोठारी 'प्रज्ञा'

8 comments:

  1. जय मा भारती ।

    ReplyDelete
  2. भावभीनी रचना है यह कुसुम जी आपकी। मन प्रफुल्लित एवं मस्तक उन्नत हो गया पढ़कर।

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी हृदय से आभार आपका,आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सार्थक हुआ।

      Delete
  3. सुंदर प्रस्तुति

    ReplyDelete
  4. हृदय से आभार आपका आदरणीय 🙏

    ReplyDelete
  5. वाह!!!
    निराशाजनक समय में ऐसे सकारात्मक और प्रेरणादायक सृजन की अति आवश्यकता है ।
    बहुत ही उत्कृष्ट एवं लाजवाब ।

    ReplyDelete